मोनाजिर हसन को भाजपा ने पार्टी से निकाला

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा ने कार्रवाई करते हुए नाराज चल रहे अपने नेता मुनाजिर हसन को आज पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि हसन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह सालों के लिए निष्कासित […]

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव में हार के बाद पहली बार भाजपा ने कार्रवाई करते हुए नाराज चल रहे अपने नेता मुनाजिर हसन को आज पार्टी से छह वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय ने बताया कि हसन को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह सालों के लिए निष्कासित कर दिया गया है.

उन्होंने कहा कि हसन हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी की हार को लेकर भाजपा और उसके नेतृत्व के खिलाफ जहर उगल रहे थे. हसन इसी वर्ष शुरुआती दौर में जदयू छोडकर भाजपा में शामिल हुए थे, पर उन्हें या उनकी पत्नी को इस पार्टी से विधानसभा चुनाव का टिकट नहीं मिल पाया.

हसन में कुछ दिनों पूर्व भाजपा पर असहिष्णुता खासतौर से अल्पसंख्यकों के खिलाफ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा था कि उसके कारण हाल में संपन्न बिहार विधानसभा चुनाव में उसकी हार की वजह बनी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आक्रमक चुनावी कार्यक्रम के लिए उन पर आरोप लगाया था उसका परिणाम भाजपा नीत राजग को भुगतना पडा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >