बिहार विधानसभा में मोबाईल बजने पर भड़के विजय चौधरी

पटना : बिहार विधानसभा के नवमनोनीत अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन के भीतर मोबाईल फोन के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सदस्यों से सदन में प्रवेश करने से अपने अपने-अपने मोबाईल फोन बंद करने को कहा है. राज्यपाल राम नाथ कोविंद के बिहार विधानसभा और बिहार विधानपरिषद के समवेत सदनों को संबोधित किए […]

पटना : बिहार विधानसभा के नवमनोनीत अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने सदन के भीतर मोबाईल फोन के इस्तेमाल पर कड़ी आपत्ति जताते हुए सदस्यों से सदन में प्रवेश करने से अपने अपने-अपने मोबाईल फोन बंद करने को कहा है. राज्यपाल राम नाथ कोविंद के बिहार विधानसभा और बिहार विधानपरिषद के समवेत सदनों को संबोधित किए जाने तथा उनके प्रस्थान करने के बाद सदन की कार्यवाही को आगे जारी रखते हुए चौधरी ने कहा कि सदन की कार्यवाही जारी रहने के दौरान उन्होंने कुछ सदस्यों का मोबाईल फोन बजता हुआ पाया और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी ऐसा पाया गया.

ऐसी घटना सदन की मर्यादा के विरुद्ध है. बिहार विधानसभा की कार्यवाही आगामी सोमवार तक के लिए स्थगित करने से पूर्व चौधरी ने कहा कि हमें या तो सदस्यों का मोबाईल फोन सदन के बाहर रखने की व्यवस्था करनी पड़ेगी या फिर सदस्यगण स्वयं यह सुनिश्चित करें कि सदन के भीतर प्रवेश करने के पूर्व अपने मोबाईल फोन को बंद करें. इससे पूर्व गत एक दिसंबर को बिहार विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष सदानांद सिंह ने कुछ विधायकों द्वारा सदन की कार्यवाही के दौरान तस्वीर खींचे जाने पर कड़ी आपत्ति जतायी थी. बाद में अपने कक्ष में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अध्यक्ष द्वारा सदन के भीतर मोबाईल फोन के बजने पर दिए गए निर्देशों का समर्थन करते हुए इसपर रोक लगाने के लिए कड़े नियम बनाए जाने पर जोर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags
BJP

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >