प्रधानमंत्री बनने के लिए आगे आएं नीतीश : फारुक अब्दुल्ला

पटना : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने शुक्रवारको कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में तरक्की लायी है. अब उन्हें देश के लिए तैयार होना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए. राष्ट्रीय नेता के रूप से आगे आना चाहिए. जो व्यक्ति बिहार को ऊपर उठा […]

पटना : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला ने शुक्रवारको कहाकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में तरक्की लायी है. अब उन्हें देश के लिए तैयार होना चाहिए. प्रधानमंत्री बनने के लिए उन्हें आगे आना चाहिए. राष्ट्रीय नेता के रूप से आगे आना चाहिए. जो व्यक्ति बिहार को ऊपर उठा सकता है, वह देश को भी ऊपर उठा सकता है. इसके लिए सभी को आगे आना होगा.

उन्होंने कहा किकेंद्र सरकार से जो भी लड़ाई होगी, वह वतन की तरक्कीके लिए होगी. वहीं, उनके बेट और जम्मू -कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि देश में फिरकापरस्ती ताकतों को हराना है. इसके लिए सबको साथ आना होगा. पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी नीतीश कुमार के नेतृत्व व काम को सराहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >