साढ़े छह लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में कराया नामांकन

साढ़े छह लाख बच्चों ने सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में कराया नामांकन

संवाददाता,पटना

बिहार के 38 जिलों के सरकारी स्कूलों की कक्षा एक में 646532 बच्चों ने दाखिला लिया है. इनकी आयु छह साल से कम है. ये दाखिले बिहार भर में चले कक्षा एक के लिए चले 22 दिनों के विशेष अभियान में किया गया है. इनमें सबसे अधिक बच्चों का दाखिले पूर्वी चंपारण में 45461 बच्चों के कराये गये हैं. सबसे कम नामांकन 3738 अरवल में हुआ. पटना जिले में नामांकन की संख्या 37128 रही.

इसके अलावा भागलपुर में 18963, मुजफ्फरपुर में 41274 बच्चों के नामांकन कक्षा एक में किये गये है. इस नामांकन अभियान में अधिकतर बच्चे आंगनवाड़ियों से लिये गये हैं. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सरकारी स्कूलों में सामान्य तौर पर कक्षा एक में नामांकन लेने वाले बच्चों की संख्या अलग से होगी.

आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग की ओर से 1 से 15 अप्रैल के बीच नामांकन पखवाड़ा चलाया गया था. इस समयावधि के दौरान 357974 बच्चों के नामांकन किये गये थे. इसके बाद नामांकन पखवाड़ा की तिथि 7 दिन और 22 अप्रैल तक बढ़ा दी गई. इन सात दिनों में 2.88 लाख से अधिक बच्चों के स्कूल में नामांकन कराये गये.

बिहार के सभी जिलों में बच्चों को स्कूल लाने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, टोला सेवक और तालीमी मकरज को दी गयी थी. इन लोगों ने न केवल आंगनवाड़ी, बल्कि अति पिछड़ी और वंचित वर्ग के टोलों में जाकर गांव-गांव संपर्क किया. स्कूल में बच्चों के दाखिला के बाद उनका का रजिस्ट्रेशन ई शिक्षा कोष पोर्टल पर किया गया है. पोर्टल में नए बच्चों के कक्षा, नाम, पता, उम्र सहित अन्य जानकारी अपडेट की गई है. इसके आधार पर बच्चों को पोशाक, टीचिंग लर्निंग मटेरियल किटी, बैग, बोतल, स्लेट, छात्रवृत्ति, मिड डे मिल सहित अन्य सहूलियत की वस्तुएं दी जायेंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mithilesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >