संवाददाता, पटना: 10वीं और 12वीं बिहार के कुल 55,496 परीक्षार्थियों को किसी एक विषय में 100 में 100 अंक प्राप्त हुए हैं. इनमें 10वीं के 39,024 और 12वीं के 16,472 स्टूडेंट्स शामिल हैं. 10वीं में गणित स्टैंडर्ड में 13,598 विद्यार्थियों को सौ में सौ अंक प्राप्त हुए हैं. वहीं, 10वीं बेसिक गणित में 519 को सौ में सौ अंक मिले. 12वीं में केमिस्ट्री में सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स को 100 में 100 अंक मिले हैं. इस बार विषयवार परिणाम में स्टूडेंट्स ने अच्छा किया है. 10वीं में सबसे अच्छा गणित स्टैंडर्ड का रिजल्ट रहा. 10वीं में संस्कृत में भी अच्छे अंक मिले. विज्ञान में 9256 छात्रों को 100 में 100 अंक मिले हैं. वाणिज्य संकाय की बात करें इस बार एकाउंटेंसी में 2503 छात्रों को 100 में 100 अंक मिले हैं. जिन स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं में 95% से अधिक अंक आये हैं, उन्हें भी किसी एक विषय में सौ अंक मिले हैं. इस बार अतिरिक्त विषय को भी मुख्य विषय में शामिल करने का फायदा छात्रों को हुआ है.
विषयवार कट ऑफ भी हुआ जारी
सीबीएसइ ने इस बार विषयवार कटऑफ भी जारी किया है. गणित, बायोलॉजी और केमिस्ट्री में कटऑफ 100 तक गया है. वहीं, फिजिक्स में 98 अंक तो एकाउंटेंसी में 100 में 100 कटऑफ गया है. 50 से अधिक विषयों में कट ऑफ 100 तक गया है. इस बार के रिजल्ट में उन छात्रों को फायदा हुआ, जिन्होंने मुख्य विषय के अलावा अतिरिक्त विषय रखा था. ऐसे छात्र को अगर अतिरिक्त विषय में मुख्य विषय से अधिक अंक आये, तो कुल पांच विषयों में शामिल कर दिया गया. इससे अंक प्रतिशत छात्र का बढ़ गया. इसका काफी फायदा छात्रों को कुल अंक में मिला है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
