पटना: श्राद्ध भोज के बाद बीमार लोगों की संख्या 55 पहुंची, अस्पताल पहुंचे मंत्री रामकृपाल यादव

कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद 55 लोग अचानक बीमार पड़ गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. मरीजों की संख्या बढ़ने से अस्पताल में बेड कम पड़ गए. बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव ने अस्पताल पहुंचकर मरीजों का हालचाल जाना.

Patna News : प्रखंड के अम्हारा थाना क्षेत्र के कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के बाद लोगों के बीमार पड़ने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा. मंगलवार को 20 लोगों की तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार सुबह तक बीमार लोगों की संख्या बढ़कर 55 हो गयी. एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की टीम पूरे मामले पर नजर रख रही है.

भोज में चावल-दाल समेत कई व्यंजन खाये थे

जानकारी के अनुसार, सोमवार की शाम कंचनपुर गांव में श्राद्ध कर्म का आयोजन किया गया था. इसमें शामिल लोगों ने चावल, दाल, सब्जी, दहीबड़ा समेत अन्य व्यंजन खाये थे. भोजन करने के बाद कई लोगों को बुखार, कमजोरी और दस्त की शिकायत होने लगी. इसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया.

मंगलवार शाम तक अस्पताल में बीमार मरीजों की संख्या 20 थी, जो बाद में बढ़कर 32 हो गयी. बुधवार सुबह तक यह आंकड़ा 55 पहुंच गया.

अस्पताल में बेड कम पड़े, निजी नर्सिंग होम में कराया भर्ती

मरीजों की संख्या अचानक बढ़ने के कारण बिहटा रेफरल अस्पताल में बेड कम पड़ गये. इसके बाद कुछ मरीजों को आसपास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. विनोद ने बताया कि मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है. हालांकि, फिलहाल भर्ती मरीजों की स्थिति सामान्य है. चिकित्सकों की टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है.

अस्पताल पहुंचे सहकारिता मंत्री

बुधवार दोपहर बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव बिहटा रेफरल अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जाना और चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली.

मंत्री ने कहा कि कंचनपुर गांव में श्राद्ध भोज के दौरान 55 लोगों की तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिली है. मरीजों का उचित इलाज किया जा रहा है और जल्द ही सभी के स्वस्थ होने की उम्मीद है.

जांच के बाद स्पष्ट होगा बीमारी का कारण

मंत्री ने कहा कि लोगों की तबीयत आखिर किस वजह से बिगड़ी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की ओर से पूरे मामले की जांच की जा रही है. मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >