बिहार के कहलगांव और वजीरगंज में सोनिया गांधी की रैली आज

पटना : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिहार में पहली चुनाव सभा शनिवार को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में होगी. उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी सभा को संबोधित करेंगे. चुनाव सभा को सफल बनाने में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. कहलगांव से कांग्रेस ने […]

पटना : कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिहार में पहली चुनाव सभा शनिवार को भागलपुर के कहलगांव और गया के वजीरगंज में होगी. उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी भी सभा को संबोधित करेंगे. चुनाव सभा को सफल बनाने में कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.
कहलगांव से कांग्रेस ने एक बार फिर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह को और गया के वजीरगंज से अवधेश कुमार सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है. कहलगांव में सोनिया की सभा की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी लगातार कैंप कर रहे हैं. सोनिया दिल्ली से शनिवार दोपहर एक बजे पूर्णिया के चुनापुर हवाई अड्डा पहुंचेंगी, वहां से हेलीकॉप्टर से कहलगांव पहुंचेंगी. कहलगांव की चुनाव सभा को संबोधित करने के बाद वे गया के वजीरगंज में तीन बजे सभा को संबोधित करेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >