गिरिराज बोले, PM मोदी से डर कर नीतीश-लालू ने किया गंठजोड़

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रयाद यादव पर जमकर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने लालू और नीतीश कुमार के बीच हुए गठबंधन को अवसरवाद का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भयभीत हो […]

पटना : केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने सोमवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रयाद यादव पर जमकर निशाना साधा है. गिरिराज सिंह ने लालू और नीतीश कुमार के बीच हुए गठबंधन को अवसरवाद का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि दोनों नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भयभीत हो गये है और इसलिए दोनों गठबंधन करने को विवश हुए.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रभाव साफ तौर पर दिखाई देने लगा है. ऐसे में नीतीश और लालू ने मजबूरी में गठबंधन का निर्णय लिया है. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए की जीत निश्चित है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >