बिहार की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

04:24 PM मुंबई: डीएनए विवाद पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कोई बिहारी अस्मिता को न छेड़े 03:21 PM पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कल भाजपा में शामिल हुए जदयू के बागी विधायक ने आज विस की सदस्यता से दिया इस्तीफा 02:39 PM सीवान: मो शहाबुद्दीन की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज […]

04:24 PM

मुंबई: डीएनए विवाद पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा, कोई बिहारी अस्मिता को न छेड़े

03:21 PM

पटना: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कल भाजपा में शामिल हुए जदयू के बागी विधायक ने आज विस की सदस्यता से दिया इस्तीफा

02:39 PM

सीवान: मो शहाबुद्दीन की याचिका को कोर्ट ने किया खारिज

01:53 PM

पटना: एसकेएम हॉल में कबीर महोत्सव का आयोजन, सीएम नीतीश कुमार होंगे शामिल

01:15 PM

पटना: स्वाभिमान रैली को लेकर 16 अगस्त को होगी जदयू-राजद-कांग्रेस बैठक, बैठक में नीतीश, लालू और कांग्रेस के नेता होंगे शामिल, 11 बजे सीएम आवास पर बुलाई गई है बैठक

12:25 PM

पटना: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नक्सलियों और आतंकी संगठनों द्वारा हमले की आशंका को लेकर पूरे राज्य में हाइ अलर्ट जारी

11:39 AM

मुजफ्फरपुर: साहेबगंज के बंगरा निजामत गांव के निकट से चार दिन पूर्व अपहृत आरटीआइ कार्यकर्ता सह जेपी आंदोलन सेनानी जवाहर तिवारी की काट-काटकर निर्मम हत्या, क्षत-विक्षत शव पारू थाना के सोहांसी गांव के पास से बरामद

10:59 AM

पटना हाईकोर्ट में अफजल की मेयर पद को लेकर दावेदारी पर फैसला आज, फैसला के बाद ही तय होगा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम मुख्यालय में तिरंगा कौन फहराएगा

10:11 AM

हाजीपुर: महिला के साथ दुष्कर्म, तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

10:05 AM

कैमूर: अपराधियों ने तीन ट्रक ड्राइवरों से की पचास हजार रुपये की लूट

09:49 AM

सारण: ट्रक-पिकअप वैन की टक्कर, 3 घायल, इलाज के लिए छपरा अस्पताल रेफर

09:32 AM

वैशाली: सीवान और मुजफ्फरपुर में घाघरा व बागमती खतरे के निशान के निकट पहुंची, मुजफ्फरपुर, सीवान, खगड़िया और सुपौल में तटबंधों पर सुरक्षा बढ़ी

09:10 AM

पटना: विधानसभा चुनाव कराने के लिए विभिन्न तकनीकी जानकारी के लिए पदाधिकारियों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 18 अगस्त से शुरू होगा, प्रशिक्षण 22 अगस्त तक चलेगा

08:54 AM

पटना: 16 अगस्त को आयेंगे पूर्व लोकसभाध्यक्ष पीए संगमा, नेशनल पीपुल्स पार्टी द्वारा श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित दलित, आदिवासी व माइनॉरिटी सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन

08:26 AM

पटना: सहरसा में आयोजित रैली के पहले जन अधिकार पार्टी (लो) के संरक्षक व सांसद राजेश रंजन ऊर्फ पप्पू यादव गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नयी दिल्ली में की मुलाकात, इस दौरान कोसी के विकास, राज्य की कानून व्यवस्था और आंगनबाड़ी सेविकाओं से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा

07:59 AM

हाजीपुर: ताजबाज पोखर में डूबे चार बच्चे, एक की मौत, गुरुवार की दोपहर पोखर में नौका से घूमने गये थे चारों बच्चे, नौकायन के दौरान ही गहरे पानी में पलट गयी नौका, डूबे सभी बच्चे की उम्र दस से तेरह वर्ष

07:42 AM

मांझा: अगवा किसान सीवान में बरामद, मांझा थाना क्षेत्र के देवापुर आकिल टोले से अपहृत किसान को पुलिस ने 30 घंटे के भीतर सीवान रेलवे स्टेशन से कर लिया बरामद , हालांकि पुलिस को एक भी अपहर्ता का नहीं मिला सुराग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >