देर रात लालू से मिले नीतीश, चुनाव पर चर्चा

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की देर रात लालू प्रसाद से मिलने 10 सकरुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति पर एक घंटे तक विचार -विमर्श किया. कयास लगाया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की गयी है. शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम पटना आ रही […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार की देर रात लालू प्रसाद से मिलने 10 सकरुलर रोड स्थित आवास पहुंचे. दोनों नेताओं ने चुनावी रणनीति पर एक घंटे तक विचार -विमर्श किया. कयास लगाया जा रहा है कि सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा की गयी है. शुक्रवार को चुनाव आयोग की टीम पटना आ रही है.
टीम सभी दलों के साथ बैठक करेगी. ऐसे में दोनों दल चुनावी रणनीति पर सहमति बना रहे हैं, जिसे आयोग के समक्ष रखा जा सके. इसके अलावा पूर्व निर्धारित घोषणा के अनुसार लालू व नीतीश संयुक्त कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन करेंगे. इसकी तिथि पर भी दोनों में बातचीत हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >