आइपीएस ससुर पर छेड़खानी का आरोप, एसएसपी से मुलाकात कर बहू ने सुनायी आपबीती

पटना: जमुई बीएमपी-11 में तैनात कमांडेंट मोहम्मद मंसूर (आइपीएस) पर बहू द्वारा लगाये गये छेड़खानी के आरोप मामले में तेजी आ गयी है. गुरुवार को कमांडेंट की बहू ने एसएसपी विकास वैभव से मुलाकात की और आपबीती सुनायी. इस पर एसएसपी ने डीएसपी फुलवारीशरीफ को मामले की जांच का निर्देश दिया है. पुलिस की जांच […]

पटना: जमुई बीएमपी-11 में तैनात कमांडेंट मोहम्मद मंसूर (आइपीएस) पर बहू द्वारा लगाये गये छेड़खानी के आरोप मामले में तेजी आ गयी है. गुरुवार को कमांडेंट की बहू ने एसएसपी विकास वैभव से मुलाकात की और आपबीती सुनायी. इस पर एसएसपी ने डीएसपी फुलवारीशरीफ को मामले की जांच का निर्देश दिया है.

पुलिस की जांच में मामला सही पाया गया, तो आरोपित की गिरफ्तारी हो सकती है. गौरतलब है कि फुलवारीशरीफ के मिनहाज नगर की रहनेवाली बहू ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने उसके साथ छेड़खानी की. वहीं, दीघा में उसके ससुराल में रहने के दौरान उसके पति एसएम दानिश व अन्य सदस्य उसकी पिटाई करते हैं. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >