सीएम के जनता दरबार में हंगामा, नीतीश के सामने टीइटी अभ्यर्थियों ने की नारेबाजी

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को टीइटी अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. 40-50 की संख्या में जनता दरबार पहुंचे टीइटी अभ्यार्थियों ने नीतीश के सामने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. हालांकि बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी अभ्यर्थियों को जबरदस्ती जनता दरबार से बाहर निकाल दिया. प्रदर्शन कर […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में सोमवार को टीइटी अभ्यर्थियों ने जमकर हंगामा किया. 40-50 की संख्या में जनता दरबार पहुंचे टीइटी अभ्यार्थियों ने नीतीश के सामने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की. हालांकि बाद में वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सभी अभ्यर्थियों को जबरदस्ती जनता दरबार से बाहर निकाल दिया.

प्रदर्शन कर रहे टीइटी अभ्यर्थियों का कहना है वे नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर लगातार अपनी मांगों को सरकार के समक्ष रखते आ रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों को नहीं माना गया है. टेट अभ्यर्थियों के मुताबिक अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने वे पहले भी रख चुके हैं. कोई सुनवाई नही होने की सूरत में आज उन्होंने मुख्यमंत्री के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >