कक्षा 9 की पढ़ाई को लेकर 1322 स्थानों पर क्लास रूम बनाने को 400 करोड़

पटना : शिक्षा विभाग ने नये शैक्षणिक सत्र 2020-21 से प्रदेश की 2950 से अधिक पंचायतों में कक्षा नौ की पढ़ाई के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है़ हालांकि, इस दिशा में सबसे अधिक बाधा 1322 पंचातयों में क्लास रूम बनाने को लेकर है़ यहां निर्माण सामग्री बनाने में बड़ी बाधा आ रही है़ […]

पटना : शिक्षा विभाग ने नये शैक्षणिक सत्र 2020-21 से प्रदेश की 2950 से अधिक पंचायतों में कक्षा नौ की पढ़ाई के लिए तैयारी लगभग पूरी कर ली है़ हालांकि, इस दिशा में सबसे अधिक बाधा 1322 पंचातयों में क्लास रूम बनाने को लेकर है़ यहां निर्माण सामग्री बनाने में बड़ी बाधा आ रही है़ संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी अपने जिलों के पदाधिकारियों से मिलकर अनुमति के लिए लाइन लगा खड़े हैं. करीब 300 स्थानों पर निर्माण पूरा होने का दावा किया जा रहा है़. शिक्षा विभाग ने निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए पहले ही 400 करोड़ से अधिक की राशि सभी संबंधित जिला शिक्षा अधिकारियों को दी है़

चूंकि, निर्माण कार्य लॉकडाउन के दो-तीन माह पहले से चल रहा था, इसलिए आधिकारिक सूत्रों का दावा है कि 1081 जगहों पर क्लास रूमों की ढलाई हो चुकी है़ केवल फिनिशिंग का काम शेष रह गया है़ शेष जगहों पर निर्माण कार्य जारी है़ शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने 20 मई तक निर्माण काम पूरा करने को कहा है़ लॉकडाउन में फंसे इंजीनियर को बुलाया जा रहा .

हालांकि, जिस तरह से निर्माण सामग्री मिलने में दिक्कत आ रही है़ सीमेंट, रेत व यहां तक की छड़ भी नहीं मिल पा रही है़ इससे नहीं लगता कि दी हुई समयावधि में काम पूरा हो पायेगा़ काम पर निगरानी करने वाले विभागीय इंजीनियर्स जो लॉकडाउन की वजह से इधर-उधर फंसे हुए हैं, उन्हें बुलाया जा रहा है़ लॉकडाउन के चलते एक हफ्ते पहले स्कूलों के फर्नीचर के लिए राशि होने के बाद भी एक भी पंचायत के लिए अभी तक खरीदारी नहीं हो सकी है़ काम की निगरानी में लगे जवाबदेह अफसर भोला प्रसाद सिंह ने बताया कि सोमवार से प्रत्येक निर्माण साइट पर जाकर दिखवाया जायेगा कि कितना काम बाकी है़ मौके पर पहुंचे बिना काम की रिपोर्ट तैयार करना संभव नहीं है़ हालांकि, निर्माण सामग्री मिलने में खासी दिक्कत आ रही है़ हमें उम्मीद है कि 20 मई तक काम पूरा हो जायेगा़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

Published by: Prabhat Khabar

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >