पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 40 करोड़, बाकी 6 एयरपोर्ट के लिए 25-25 रुपये की मंजूरी, जदयू सांसद ने बताया सरकार का प्लान

Airport in Bihar: बिहार के हर हिस्से हवाई सेवा बहुत जल्द शुरू हो जाएगी. जदयू सांसद संजय झा ने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने उड़ान योजना के तहत बिहार में कई नये एयरपोर्ट के विकास के बिहार सरकार के अनुरोध को मान लिया है. उन्होंने बताया कि किस एयरपोर्ट के लिए कितनी राशि मंजूरी दी गई है.

Airport in Bihar: जदयू सांसद संजय झा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, “हमें साझा करते हुए खुशी है कि उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के तहत बिहार में कई नये एयरपोर्ट के विकास के बिहार सरकार के अनुरोध को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्वीकार कर लिया है.मंत्रालय की प्रोजेक्ट इवेलुएशन कमिटी (पीईसी) ने राज्य में छह छोटे एयरपोर्ट की स्थापना या विकास के पहले चरण में 25-25 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश कर दी है. इसके अलावा पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास के लिए भी 40 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी गई है. इस तरह राज्य में उड़ान योजना के तहत सात नये एयरपोर्ट की स्थापना या विकास के लिए कुल 190 करोड़ रुपये की मंजूरी मिल गई है.”

इन एयरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये मंजूर

संजय झा ने आगे लिखा, “केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव की अध्यक्षता में हाल में हुई पीईसी की बैठक में बिहार के जिन छह शहरों में एयरपोर्ट के विकास के लिए 25-25 करोड़ रुपये जारी करने की मंजूरी दी गई, वे हैं- मधुबनी, वीरपुर (सुपौल), सहरसा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर और वाल्मीकि नगर. सीएम नीतीश कुमार ने इस वर्ष जनवरी-फरवरी माह में अपनी ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान इन शहरों में उड़ान योजना के तहत छोटे एयरपोर्ट की स्थापना के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश राज्य सरकार के अधिकारियों को दिये थे.”

राज्य से हर हिस्से के 200 किलोमीटर के अंदर हो एयरपोर्ट

जदयू एमपी ने आगे लिखा, “इससे पहले सितंबर 2024 में उन्होंने पटना में राज्य सरकार के वरीय अधिकारियों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक में कहा था कि ‘राज्य के किसी भी हिस्से से अधिकतम 200 किलोमीटर के अंदर हवाई अड्डे की व्यवस्था हो जाए, ताकि आम लोगों को हवाई सफर में सहूलियत हो सके तथा राज्य के किसानों और व्यवसायियों के उत्पाद देश के अन्य हिस्सों और विदेशों में सुगमतपूर्वक पहुंच सकें.”

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्णिया एयरपोर्ट पर क्या अपडेट

संजय झा ने आगे कहा, “पीईसी की बैठक में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी द्वारा जानकारी दी गई कि उड़ान योजना के तहत बिहार के पूर्णिया में एयरपोर्ट के विकास का कार्य शुरू कर दिया गया है और टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य 20 फरवरी 2025 को आवंटित कर दिया गया है. साथ ही अनुरोध किया गया कि पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास के लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित किये जाएं. पीईसी ने इसे भी स्वीकार कर लिया और पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए 40 करोड़ रुपये जारी करने की सिफारिश कर दी है. राज्य सरकार द्वारा उड़ान स्कीम के तहत भागलपुर में भी एक एयरपोर्ट के विकास अनुरोध किया गया था. पीईसी की बैठक में इस पर भी विस्तृत चर्चा हुई. लेकिन, तय किया गया कि भागलपुर में एयरपोर्ट के लिए प्रस्तावित स्थल की फिजिबिलिटी स्टडी रिपोर्ट आने के बाद पीईसी की अगली बैठक में इस पर विचार किया जाएगा.”

इसे भी पढ़ें: Waqf Bill: वक्फ बिल पर सीएम नीतीश ने पीएम मोदी को क्यों दिया समर्थन, मुस्लिम नेताओं ने कर दिया खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >