पटना के मसौढ़ी में अपराध की साजिश नाकाम, पुलिस ने 4 युवकों को दबोचा; कट्टा-कारतूस बरामद

पटना के वीर गांव से पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर अपराध की योजना बना रहे थे. तलाशी में उनके पास से एक देशी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं.

Patna Crime News : मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के वीर गांव में कथित तौर पर अपराध की योजना बनाकर जुटे चार युवकों को पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए. पुलिस ने चारों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ड्राइविंग कॉलेज के पीछे झाड़ी में जुटे थे युवक

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि रविवार देर शाम सूचना मिली थी कि वीर गांव स्थित ड्राइविंग कॉलेज के पीछे झाड़ीदार बगीचे में कुछ युवक संदिग्ध स्थिति में जुटे हैं और किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की और चारों युवकों को पकड़ लिया.

गिरफ्तार युवकों में दो नालंदा के

गिरफ्तार युवकों की पहचान वीर गांव निवासी दीपक सिंह के पुत्र रौशन कुमार (22) और रणजीत कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ बब्बी (23) के रूप में हुई है. इनके अलावा नालंदा जिले के कराय परशुराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर निवासी रमेश यादव के पुत्र सोनू कुमार (19) और नीतीश कुमार के पुत्र शिवम कुमार (19) को भी गिरफ्तार किया गया है.

एक कट्टा और दो कारतूस बरामद

पुलिस ने तलाशी के दौरान युवकों के पास से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए. पुलिस के बयान पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पूछताछ के बाद सोमवार को सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

किस वारदात की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस

एसडीपीओ-2 कन्हैया कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार चारों युवकों से पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि वे किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उनकी योजना क्या थी और कहीं किसी अन्य व्यक्ति की भी इसमें संलिप्तता तो नहीं थी. पुलिस गिरफ्तार युवकों का आपराधिक इतिहास भी खंगाल रही है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक नवीन कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार साह, सहायक अवर निरीक्षक शशिभूषण समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

Also Read : VIDEO : अशोकधाम मंदिर में हाईटेंशन तार गिरने से मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत; वीडियो में देखें पूरा हादसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अजय कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >