48 करोड़ से राज्यभर में 3583 डेयरियां खुलेंगी, 60 हजार को मिलेगा रोजगार

राज्यभर में स वित्तीय वर्ष 3583 डेयरियां खुलेंगी. इस पर राज्य सरकार की ओर से 48 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे.

दो, चार, 15 और 20 गायों की डेयरियां खोलने की राज्य सरकार ने दी स्वीकृति संवाददाता, पटना राज्यभर में स वित्तीय वर्ष 3583 डेयरियां खुलेंगी. इस पर राज्य सरकार की ओर से 48 करोड़ 48 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इन डेयरियों के खुलने से राज्यभर के 60 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा. डेयरी खोलने के लिए दो, चार, दस और 20 उन्नत किस्म की गायें दी जायेंगी. सामान्य, एससी, एसटी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. 15-15 गायों की दो-दो डेयरियां राज्य के सभी जिलों में खुलेंगी. जबकि 20-20 गायों की एक-एक डेयरियां सभी जिलों में खुलेंगी. दो व चार गायों की डेयरियों पर 50 से 75 फीसदी अनुदान : दो गायों की डेयरी खोलने पर प्रति यूनिट 1 लाख 74 हजार रुपये खर्च आयेंगे. दो-दो गायों की 1798 डेयरियां सभी वर्गों के लिए खुलेंगी. इस पर 50 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जबकि 295 अत्यंत पिछड़ा वर्ग, 613 एसी व 344 डेयरियां एसटी वर्ग के लिए रिजर्व हैं. इन वर्गों को 75 फीसदी सब्सिडी के रूप मिलेगी, जबकि चार गायों की डेयरी खोलने पर प्रति यूनिट तीन लाख 90 हजार चार सौ रुपये लागत आयेगी. इसमें सभी वर्गों के लिए 359 और अत्यंत पिछडे वर्ग के लिए 60 डेयरियां खुलेंगी. सभी वर्गों को 50 फीसदी और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75 फीसदी अनुदान मिलेगा. 15 व 20 गायों की डेयरियों पर 40 प्रतिशत अनुदान : 15 गायों की डेयरी पर प्रति यूनिट 15 लाख रुपये खर्च आयेंगे. इस श्रेणी में सभी वर्गों के लिए 76 डेयरियां खुलेंगी, जबकि 20 गायों की डेयरी खोलने में प्रति यूनिट 20 लाख 22 हजार खर्च आयेंगे. इन दोनों श्रेणियों की डेयरियां सभी वर्गों के लिए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >