इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने लक्ष्मी नारायण
पटना. बिहार इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में वर्ष 2015-17 के लिए वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण रस्तोगी को अध्यक्ष चुन लिया गया है. सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी कमलेश कुमार साहा ने पदाधिकारियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए मदन लाल गुप्ता, सुधीर कुमार नारायण व बृजनंदन प्रसाद गुप्ता, महासचिव के लिए […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
January 13, 2015 11:03 AM
पटना. बिहार इनकम टैक्स बार एसोसिएशन के चुनाव में वर्ष 2015-17 के लिए वरीय अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण रस्तोगी को अध्यक्ष चुन लिया गया है. सोमवार को निर्वाची पदाधिकारी कमलेश कुमार साहा ने पदाधिकारियों की घोषणा की. उन्होंने बताया कि उपाध्यक्ष के लिए मदन लाल गुप्ता, सुधीर कुमार नारायण व बृजनंदन प्रसाद गुप्ता, महासचिव के लिए जगदीश कुमार, कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र प्रसाद, संयुक्त सचिव के लिए सुनील कुमार सिंह, आशीष प्रसाद, आशीष रस्तोगी, सह सचिव के लिए महेश कुमार गुप्ता, राजेश कुमार साहा, राजकिशोर मिश्रा एवं अंकेक्षक के लिए मनीष रस्तोगी का चुनाव हुआ है. सात कार्यकारिणी सदस्य में केपी श्रीवास्तव, केएन प्रसाद, एनपी सिन्हा, जेपी अग्रवाल, एके रस्तोगी, आरके वर्मा व एसके राय चुने गये हैं.
...
ये भी पढ़ें...
December 27, 2025 9:57 PM
December 27, 2025 7:32 PM
December 27, 2025 7:27 PM
December 27, 2025 7:26 PM
December 27, 2025 9:03 PM
December 27, 2025 8:03 PM
December 27, 2025 6:13 PM
December 27, 2025 5:07 PM
December 27, 2025 4:46 PM
December 27, 2025 3:45 PM
