बिहार के एक साथ 2645 दारोगा, एएसआई और हवलदारों का तबादला, इस दिन तक सभी को नए जिलों में करना होगा योगदान

Bihar Police Transfer: बिहार में गुरुवार को एक साथ बड़ी संख्या में दारोगा, एएसआई और हवलदारों का ट्रांसफर किया गया. इन्हें 1 जून से पहले नए जिलों में योगदान देना

Bihar Police Transfer: बिहार पुलिस मुख्यालय ने बड़े पैमाने पर दारोगा, एएसआई और हवलदारों का तबादला कर दिया है. दारोगा, सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) और हवलदारों कोटि के 2645 पुलिस पदाधिकारियों के तबादला को लेकर अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) कुंदन कृष्णन ने गुरुवार को तीन अलग-अलग आदेश जारी किए.

किसे कहां भेजा गया

संबंधित अधिकारियों को 1 जून 2025 से अपने नये जिलों में योगदान देना सुनिश्चित करना होगा. इस तबादले का निर्णय 19 और 20 मई को हुई पुलिस स्थानांतरण समिति की बैठक के बाद लिया गया. पटना से 71 एएसआई, 32 दारोगा और 355 हवलदारों को अन्य जिलों में भेजा गया है. वहीं 5 मई को जारी 19858 सिपाहियों के तबादले पर पटना हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम रोक लगाने के बाद सिपाही तबादले की प्रक्रिया फिलहाल थम गई है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अंगरक्षक ड्यूटी वालों को फिलहाल राहत

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि गृह विभाग (विशेष शाखा), बिहार पटना के 2 मई 2017 के निर्देशानुसार अंगरक्षक के रूप में प्रतिनियुक्त अधिकारियों का स्थानांतरण फिलहाल स्थगित रहेगा. जैसे ही उनकी प्रतिनियुक्ति समाप्त होगी, उन्हें नये स्थान पर भेज दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: बिहर के इन 27 जिलों में 2 दिन होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

तबादले में मानवीय आधार पर भी छूट

स्थानांतरण आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन कर्मियों की सेवानिवृत्ति निकट है, जो गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं या जिनके पति या पत्नी भी सरकारी सेवा में है, उन्हें स्थानांतरण से छूट दी गई है. इसके अलावा, किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति की स्थिति में संबंधित पुलिस महानिरीक्षक अथवा उप-महानिरीक्षक को सूचित कर समाधान कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >