बिहार में 2525 नये कोरोना के मामले सामने आये, कुल संक्रमितों की संख्या 1,06,618 हुई

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 2525 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,06,618 हो गयी है.

पटना : बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को 2525 नये मामले सामने आये. नये मामलों के सामने आने के साथ ही बिहार में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 1,06,618 हो गयी है.

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सोमवार को राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 303 कोरोना संक्रमित मिले. पटना के अलावा अन्य पांच जिलों में भी सौ से ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले आये. वहीं, 13 जिलों के आंकड़े 50 से 100 के बीच रहे.

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, राजधानी पटना में सबसे ज्यादा 303 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. वहीं, मधुबनी में 203, मुजफ्फरपुर में 143, पूर्वी चंपारण में 137, बेगूसराय में 131 और पूर्णिया में 129 कोरोना संक्रमित पाये गये.

इसके अलावा 13 जिलों में 50 से 100 के बीच कोरोना संक्रमित पाये गये. कटिहार में 98, नालंदा में 91, सहरसा में 87, सीतामढ़ी में 80, भागलपुर में 78, गोपालगंज में 68, सारण में 68, बक्सर में 67, सारण में 66, औरंगाबाद में 60, दरभंगा में 57, जहानाबाद में 54 और पश्चिम चंपारण में 52 कोरोना संक्रमित पाये गये.

वहीं, रोहतास में 46, अररिया में 41, गया में 40, भोजपुर में 38, मधेपुरा में 38, किशनगंज में 37, सुपौल में 36, मुंगेर में 33, समस्तीपुर में 30, वैशाली में 30, शेखपुरा में 28, जमुई में 25, खगड़िया में 23, कैमूर में 22, अरवल में 16, बांका में 19, शिवहर में 12 और नवादा में 09 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, केरल के निवासी में भी कोरोना का संक्रमण पाया गया है. केरल के संक्रमित व्यक्ति का सैंपल पटना में लिया गया था. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार के सभी 38 जिलों में 2525 कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन संक्रमितों की जांच 16 अगस्त को की गयी थी. संक्रमितों की चेन का पता लगाया जा रहा है.

Posted By : Kaushal Kishor

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >