कैंपस : पीयू में एडमिशन के लिए अब तक आये ढाई हजार आवेदन

पटना विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) व त्रिवर्षीय स्नातक (सेल्फ फाइनेंस) कोर्स में नामांकन के लिए गुरुवार की शाम तक ढाई हजार आवेदन आये.

– रेगुलर कोर्स में नामांकन के लिए दो हजार तो व्यावसायिक कोर्स के लिए साढ़े पांच सौ आवेदन- 20 मई तक निर्धारित ह�� ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

संवाददाता, पटना

पटना विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक (रेगुलर) व त्रिवर्षीय स्नातक (सेल्फ फाइनेंस) कोर्स में नामांकन के लिए गुरुवार की शाम तक ढाई हजार आवेदन आये. इनमें दो हजार नियमित स्नातक प्रथम सेमेस्टर के लिए, जबकि पांच सौ आवेदन सेल्फ फाइनेंस कोर्स के लिए आये हैं. छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो अनिल कुमार ने बताया कि पीयू में नामांकन के लिए 18 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन लिये जा रहे है. आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित है. आवेदन पीयू की वेबसाइट से कर सकते हैं. यहां रेगुलर प्रोग्राम व वोकेशनल सेल्फ फाइनेंस पाठ्यक्रम में नामांकन के लिए अलग-अलग आवेदन करना होगा. विश्वविद्यालय के अधीन कॉलेजों में चार हजार पांच सौ 31 सीटें निर्धारित हैं.

—–

कहां कितनी सीटें है निर्धारित

मगध महिला कॉलेज : 1136

बीएन कॉलेज : 1130

पटना सायंस कॉलेज : 750

पटना कॉलेज : 930

वाणिज्य महाविद्यालय : 585

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >