25 हजार का इनामी टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार, लूट की इनोवा क्रिस्टा मामले में था फरार

पटना जिले से बड़ी खबर सामने आई है जहां बिक्रम पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी टॉप-10 अपराधी नवनीत कुमार को गिरफ्तार किया है. उस पर चोरी, लूटपाट और रंगदारी जैसे कई संगीन आरोप हैं.

Patna Crime News : लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधियों में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल (36) को बिक्रम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अपराधी बिक्रम थाना क्षेत्र के मंझौली गांव का निवासी है. पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ कई थानों में चोरी, लूट, मारपीट, रंगदारी, धमकी समेत अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं.

घर पर पहुंचा था, लूट की योजना की मिली सूचना

पुलिस को बुधवार की शाम करीब सात बजे गुप्त सूचना मिली कि नवनीत उर्फ उज्जवल अपने घर मंझौली आया हुआ है और किसी लूटपाट की योजना बना रहा है. सूचना का सत्यापन करने के बाद बिक्रम पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही एक व्यक्ति भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ में उसकी पहचान नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल के रूप में हुई.

बंदूक के बल पर इनोवा क्रिस्टा लूटने का आरोप

पुलिस के अनुसार नवनीत बिक्रम थाना कांड संख्या 581/25 में फरार चल रहा था. पिछले वर्ष नवंबर में बिक्रम थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव से बंदूक के बल पर एक इनोवा क्रिस्टा वाहन (रजिस्ट्रेशन नंबर UP65NT5149) लूट लिया गया था. इस घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था.

कई थानों में दर्ज हैं आपराधिक मामले

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक नवनीत के खिलाफ बिक्रम, रूपसपुर, फुलवारी और दानापुर थाना समेत विभिन्न थानों में चोरी, लूट, मारपीट, रंगदारी, धमकी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं. पुलिस अन्य मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है.

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने गुरुवार को नवनीत कुमार उर्फ उज्जवल को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. छापेमारी टीम में बिक्रम थानाध्यक्ष प्रभात कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक वरुण कुमार, सहायक अवर निरीक्षक जमील अहमद और गृह रक्षक कृष्णा कुमार शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि प्रकाश

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >