भगिनी की शादी में गया था परिवार चोरों ने सवा करोड़ की संपत्ति उड़ायी

घर बंद कर भगिनी की शादी में जाना जमीन कारोबारी राज पाल यादव को महंगा पड़ गया.

दानापुर: घर बंद कर भगिनी की शादी में जाना जमीन कारोबारी राज पाल यादव को महंगा पड़ गया. शुक्रवार देर रात चोरों ने उनके बंद घर के दरवाजे का ताला तोड़कर दो घंटे के अंदर दो कमरों को खंगाला दिया. चोरों ने कमरे के गोदरेज का लॉक तोड़कर उसमें रखे 25 लाख नकद रुपये और 40 लाख से अधिक के जेवरात समेत कीमती सामान समेत करीब सवा करोड़ की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया. घर के पास लगे सीसीटीवी में तीन चोरों की तस्वीरें कैद हुई है. पुलिस ने घटनास्थल से चोरों का एक हरे रंगा का शॉल, लोहे के रॉड, एक बैट, दो स्टील के छोलनी पुलिस ने बरामद किया है. इस संबंध में राज पाल यादव ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. राज पाल यादव ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे घर बंद कर पूरे परिवार के साथ भगिनी की शादी में मनेर गये थे.

गोदरेज व बक्से में रखे कैश और जेवर को चोरों ने उड़ाया

शादी से देर रात करीब ढाई बजे घर आये तो देखा कि घर के दरवाजे का ताला टूटा था और जब प्रथम मंजिल पर गये तो देखा कि दो बंद कमरे का ताला टूटा था और कमरे में सारा सामान बिखरा था. चोरों ने कमरे में रखे दिवान, तीन बक्सा, दो गोदरेज का लॉक को रॉड से तोड़ दिया था. जमीन बेचकर गोदरेज में रखे 25 लाख नकद रुपए और बक्सा और गोदरेज में रखे सोने के जेवरात समेत कीमती सामान चोरी कर आराम से लेकर फरार हो गए थे. उन्होंने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे स्थानीय पुलिस को फोन कर घटना की सूचना देने के बाद चार बजे सुबह पुलिस पहुंची और छानबीन कर चली गई. उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत सिटी एसपी से किया तो पुलिस टीम पुनः पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू किया है. उन्होंने बताया कि पड़ोसी के सीसीटीवी कैमरे खंगाला गया तो तीन चोरों जाते हुए तस्वीरें कैद हुई हैं. थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज ने बताया कि गृहस्वामी राज पाल यादव के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गयी है. उन्होंने बताया कि डॉग स्क्वायड टीम व एफएसएल टीम बुलाकर चोरों के छुटे शॉल की निशानदेही पर जांच पड़ताल शुरुआत कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पहचान की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >