रक्षाबंधन पर पटना में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ा भारी, 3336 वाहनों पर 40.75 लाख का जुर्माना; बिना हेलमेट वाले सबसे ज्यादा

रक्षाबंधन के दिन पटना में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले 3336 वाहन चालकों पर 40.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जानें पूरी खबर विस्तार से।

Patna News : रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन से मिलने निकले वाहन चालकों पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भारी पड़ गयी. पटना में आइट्रिपलसी द्वारा विभिन्न स्थानों से प्राप्त वीडियो फुटेज और एएनपीआर कैमरों की निगरानी में कुल 3336 वाहन नियम तोड़ते हुए पकड़े गये. इन सभी वाहनों पर कुल 40.75 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. इनमें सबसे अधिक मामले बिना हेलमेट वाहन चलाने के रहे.

2372 बिना हेलमेट वाहन चालक कैमरे में कैद

रक्षाबंधन के मौके पर बड़ी संख्या में लोग दोपहिया वाहनों से घरों से निकले. इनमें कई चालक बिना हेलमेट के ही सड़क पर पहुंच गये. कैमरों की जद में ऐसे 2372 वाहन आये. प्रत्येक पर एक हजार रुपये के हिसाब से कुल 23.72 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया.

ट्रिपल राइडिंग और बिना इंश्योरेंस पर भी कार्रवाई

ट्रैफिक नियमों की निगरानी के दौरान 252 वाहन ट्रिपल राइडिंग करते मिले. इन पर कुल 2.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. वहीं बिना इंश्योरेंस के चल रहे 645 वाहनों पर 12.90 लाख रुपये का जुर्माना किया गया.

रेड लाइट जंप से गलत दिशा में वाहन चलाने तक

कैमरों में 25 वाहन रेड लाइट जंप करते पकड़े गये, जिन पर 36 हजार रुपये का जुर्माना लगा. गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 24 वाहनों पर 26 हजार रुपये की कार्रवाई हुई. मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन चलाने वाले चार चालकों पर 20 हजार रुपये और बिना सीट बेल्ट कार चलाने वाले नौ लोगों पर नौ हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया.

28 अगस्त को अगस्त में सबसे अधिक चालान

ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में 28 अगस्त को सबसे अधिक चालान काटे गये. रक्षाबंधन के दिन बड़ी संख्या में लोग पर्व मनाने के लिए घरों से निकले, लेकिन हेलमेट, इंश्योरेंस और अन्य यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों को कैमरों ने पकड़ लिया. अधिकारियों की निगरानी व्यवस्था के कारण अब सड़क पर नियम तोड़ने वाले वाहनों पर स्वतः कार्रवाई की जा रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By नितीश कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >