पटना : बिहार में कोरोना संक्रमितों की संख्या में पिछले 24 घंटे में 2328 की वृद्धि हुई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को 1528 नये मामले सामने आये. वहीं, सोमवार और उससे पहले के पुराने मामलों में 800 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं. इसके साथ ही बिहार में कोरोना पॉजिटिवों की संख्या बढ़ कर 45919 हो गयी है.
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को सूबे के सभी 38 जिलों में 1528 नये कोरोना पॉजिटिव मिले. इनमें सर्वाधिक पटना के 219 कोरोना संक्रमित मिले. इसके अलावा भोजपुर में 136, रोहतास में 93, नालंदा में 79, सारण में 56, गया में 54, बक्सर में 52, भागलपुर में 51, औरंगाबाद में 49, पूर्णिया में 49, पूर्वी चंपारण में 48, बेगूसराय में 47, समस्तीपुर में 46, पश्चिम चंपारण में 46, किशनगंज में 38, खगड़िया में 36, मुंगेर में 34, जहानाबाद में 33, वैशाली में 33 और सुपौल में 30 कोरोना पॉजिटिव मिले.
वहीं, मुजफ्फरपुर में 29, सिवान में 29,अररिया में 28, गोपालगंज में 23, जमुई में 23, मधुबनी में 18, सहरसा में 18, शेखपुरा में 18, कैमूर में 17, मधेपुरा में 17, बांका में 14, अरवल में 13, दरभंगा में 13, नवादा में 13, सीतामढ़ी में 09, शिवहर में 08, लखीसराय में 05 और कटिहार में 04 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले.
इसके अलावा 27 जुलाई या उससे के पहले के मामलों में 37 जिलों में 800 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले. इनमें सबसे ज्यादा राजधानी पटना में 118 कोरोना संक्रमित व्यक्ति मिले. इसके अलावा सारण में 64, कटिहार में 61, औरंगाबाद में 60, पश्चिम चंपारण में 51, नालंदा में 37, रोहतास में 31, पूर्वी चंपारण में 28, भोजपुर में 25, सिवान में 24, बेगूसराय में 23, खगड़िया में 23, पूर्णिया में 21, वैशाली में 21, अररिया में 20 और कैमूर में 20 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आये.
वहीं, गोपालगंज में 19, गया में 18, नवादा में 16, मधुबनी में 15, सहरसा में 14, मधेपुरा में 12, अरवल में 09, शिवहर में 09, दरभंगा में 08, बक्सर में 07, शेखपुरा में 07, बांका में 06, भागलपुर में 06, जहानाबाद में 05, मुजफ्फरपुर में 05, लखीसराय में 04, मुंगेर में 03, समस्तीपुर में 03, सीतामढ़ी में 03, किशनगंज में 02 और जमुई में 01 व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश की रायबरेली के एक व्यक्ति में कोरोना का संक्रमण मिला है. इस व्यक्ति का सैंपल रोहतास से लिया गया था.
Posted By : Kaushal Kishor
