पटना: श्राद्ध का भोजन खाने के 10 घंटे बाद 20 लोगों की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में कराया भर्ती

पटना के कंचनपुर गांव में श्राद्ध कर्म का भोजन खाने के 10 घंटे बाद 20 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. बीमारों में 12 वयस्क और 8 बच्चे शामिल हैं. सभी को बुखार और ठंड लगने की शिकायत हुई, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई.

Children falling ill : राजधानी पटना के बिहटा प्रखंड के कंचनपुर गांव में सोमवार की रात श्राद्ध कर्म का भोजन करने के करीब 10 घंटे बाद 20 लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. बीमार लोगों में 12 वयस्क और आठ बच्चे शामिल हैं. सभी को बुखार और ठंड लगने की शिकायत हुई. एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से गांव में अफरातफरी मच गयी.

अधिकारियों के पहुंचते ही शुरू हुई कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही बिहटा के अंचलाधिकारी राकेश कुमार सिंह और बीडीओ शिवजन्म राम कंचनपुर गांव पहुंचे. मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई शुरू करायी.

तीन एंबुलेंस से मरीजों को अस्पताल लाया गया

रेफरल अस्पताल की चिकित्सा प्रभारी डॉ निशिता सिन्हा के निर्देश पर तीन एंबुलेंस गांव भेजी गयीं. एंबुलेंस से सभी बीमार लोगों को बिहटा रेफरल अस्पताल लाया गया. अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीजों का इलाज शुरू कर दिया.

सभी मरीजों की हालत फिलहाल सामान्य

अस्पताल में डॉक्टरों समेत सभी स्वास्थ्यकर्मियों को अलर्ट रखा गया और मरीजों की लगातार निगरानी की गयी. अधिकारियों के अनुसार, सभी मरीजों की स्थिति फिलहाल सामान्य है. किसी की हालत गंभीर नहीं बतायी गयी है.

जांच के बाद स्पष्ट होगी बीमारी की वजह

श्राद्ध का भोजन करने के करीब 10 घंटे बाद अचानक इतने लोगों की तबीयत बिगड़ने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से मामले की जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही बीमारी की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी.

ये लोग हुए बीमार

बीमार लोगों में संतोष कुमार (58), दीनानाथ सिंह (65), उपेंद्र सिंह (67), पवन कुमार (42), विक्की कुमार (27), हरिओम शरण (42), सोनू यादव (30), राम सुदेशर (45), दीपक कुमार (39), रितेश कुमार (35), नितेश कुमार (34), सतरुंजय सिंह (45), चंदन कुमार (42), आशीष कुमार (12), बड़े कुमार (13), आदित्य कुमार (9), सोनू कुमार (43), तंदुल कुमार (39) और रहिस कुमार (17) शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मोनु कुमार मिश्रा

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >