Patna News : ऑनलाइन जॉब के नाम पर युवक से दो लाख रुपये ठगे

पटना सिटी के रहने वाले युवक से साइबर शातिरों ने ऑनलाइन जाॅब के नाम पर 2.22 लाख रुपये की ठगी कर ली है.

पटना. पटना सिटी के रहने वाले आदित्य राज से साइबर शातिरों ने ऑनलाइन जाॅब के नाम पर दो लाख 22 हजार 400 रुपये की ठगी कर ली है. आदित्य ने बताया कि शातिर ने वाट्सएप कॉल कर कहा कि गूगल मैप पर रेटिंग कर घर बैठे पैसा कमा सकते हैं. इसके बाद टेलीग्राम पर ग्रुप से जोड़ कर 25 टास्क दिये गये. शुरू के दो टास्क में तो पैसा दिया, लेकिन इसके बाद शातिर मोटी रकम मांगने लगा. पैसा नहीं होने के कारण दोस्त से मांग दो लाख 22 हजार 400 रुपये दिये. इसके बाद कहा कि आपका पैसा फ्रीज हो गया. इसके निकालने के लिए और पैसा देना होगा. पैसा नहीं देने पर ग्रुप से निकाल नंबर स्विच ऑफ कर दिया. इस संबंध में आदित्य ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

मेट्रिमोनियल साइट से लड़की को झांसे में लेकर ठगे 2.40 लाख रुपये

मेट्रिमोनियल साइट से बख्तियारपुर की युवती को झांसे में लेकर साइबर शातिर ने 2.40 लाख रुपये ठग लिये. इस संबंध में युवती ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. युवती ने बताया कि वह मेट्रिमोनियल साइट से एक युवक के संपर्क में आयी थी. वह वाट्सएप कॉल कर कहता था कि वह मालदीव में जॉब करता है. कुछ दिनों बाद उसने कहा कि भाई की मृत्यु हो गयी है. तस्वीर भी भेजी और पैसे से मदद करने को कहा. इस दौरान युवती ने पहले दो लाख और फिर दूसरे के खाते से 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिये. इसके बाद वह और पैसा मांगने लगा. जब युवती ने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >