बिहार हैंडबॉल संघ को मिले 19 हैंडबॉल रेफरी

बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य हैंडबॉल रेफरी की तीन दिवसीय क्लिनिक सह ऑनलाइन परीक्षा गुरुवार को नवादा में सम्पन्न हुई. इसमें 19 सीनियर खिलाड़ी प्रतिभागियों ने परीक्षा पास की जिन्होंने राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में तकनीकी कार्य मे सहयोग किया.

पटना. बिहार हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य हैंडबॉल रेफरी की तीन दिवसीय क्लिनिक सह ऑनलाइन परीक्षा गुरुवार को नवादा में सम्पन्न हुई. इसमें 19 सीनियर खिलाड़ी प्रतिभागियों ने परीक्षा पास की जिन्होंने राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में तकनीकी कार्य मे सहयोग किया. रेफरी क्लिनिक सह परीक्षा एचएफआइ के एनआइएस कोच महेश हुड्डा की देख-रेख में सम्पन्न हुई. रेफरी क्लिनिक में शामिल सभी प्रशिक्षुओं को हैंडबॉल खेल नियम और उसकी बारीकियों से अवगत कराया गया. उसके बाद ऑनलाइन परीक्षा हुई. जिसका परिणाम कोच सह परीक्षक महेश हुड्डा ने जारी किया. बिहार हैंडबॉल संघ के महासचिव ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ अनुज सिंह ने सभी उतीर्ण हैंडबॉल रेफरी को प्रमाण पत्र देकर शुभकामना दी. हैंडबॉल रेफरी बनने वालों में सारण से आकाश कुमार, राजा कुमार सिंह, पुष्पा कुमारी, रिंकी कुमारी, सौम्या कुमारी, नालंदा से संजीत कुमार, सौरभ, बक्सर से सोनू कुमार, आनंद कुमार, पटना से शोभा कुमारी, मुंगेर से अभय आनंद, अंकेश कुमार, शिवम, शेखपुरा से सूरज कुमार, भूषण कुमार, पूर्वी चंपारण मोतिहारी से संतोष कुमार, विजय कुमार राम, बेगूसराय से कल्पना कुमारी, राजा कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dharmnath prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >