वीकेंड पर पटना जू में 14 हजार, तो इको पार्क में 8000 से अधिक विजिटर्स पहुंचे

हल्की धूप व सुहावने मौसम के बीच पटना जू और इको पार्क में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है.

पटना:

हल्की धूप व सुहावने मौसम के बीच पटना जू और इको पार्क में पर्यटकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है. वीकेंड पर सुबह से शाम तक परिवार के लोग, युवा और बच्चों की आवाजाही जारी रही. इस रविवार पटना जू में 12 हजार 201 लोगों ने भ्रमण किया. जू प्रशासन के अनुसार ठंड की शुरुआत के साथ यहां आने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है. शेर-बाघ, जिराफ, हाथी, स्नेक हाउस के पास सबसे अधिक भीड़ रही, जबकि चिल्ड्रन्स पार्क और मछलीघर भी पूरे दिन चर्चित रहे. वहीं, इको पार्क में भी लोगों का उत्साह कम नहीं था. यहां 8483 पर्यटक पहुंचे और झील में बोटिंग के लिए लोग उत्साहित दिखे. तितली आकार वाला सेल्फी प्वाइंट युवाओं के लिए खास आकर्षण बना रहा. खुले लॉन में बच्चे खेलते दिखे और कई परिवार पिकनिक का आनंद लेते नजर आए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kumar prabhat

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >