पटना : शिकायत प्रमाण के साथ मिले, तो होगी जांच

दावा : 2446 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई है पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एक बार फिर दावा किया है कि दारोगा, सार्जेंट और सहायक अधीक्षक के कुल 2446 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई […]

दावा : 2446 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई है
पटना : बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग ने एक बार फिर दावा किया है कि दारोगा, सार्जेंट और सहायक अधीक्षक के कुल 2446 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा में किसी भी तरह की अनियमितता नहीं हुई है. बीपीएसएससी के अध्यक्ष सुनीत कुमार ने दो टूक कहा है कि गड़बड़ी का दावा करने वाले प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं. प्रमाण के साथ शिकायत मिलेगी तो ही जांच करायी जायेगी. शनिवार को अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि, पीटी का परिणाम नियमानुकूल और मैरिट पर आधारित है. किस जिला से कितने अभ्यर्थी इसमें पास हुए इसका भी ब्योरा दिया है.
सुनीत कुमार ने कहा कि कुछ दिनों से दिलीप कुमार के नेतृत्व में असफल अभ्यर्थियों द्वारा पीटी का पेपर लीक होने की बात कही जा रही है. परीक्षा रद्द कर सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं. इसके लिए जूलूस – प्रदर्शन भी किया जा रहा है.
उन्होंने कहा कि दिलीप दूसरी पाली का उत्तर वायरल होने का स्क्रीन शॉट तथा उसकी फोटो कॉपी के आधार पर जांच की मांग कर रहे हैं. वह यह नहीं बता रहे कि स्क्रीन शॉट किस मोबाइल नंबर का है. ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि आगे की कार्रवाई की जाये. जितने भी अभ्यर्थियों के खिलाफ कदाचार का प्रमाण मिला, उनके विरुद्ध कार्रवाई की गयी है. परीक्षा दोबारा लेने का सवाल ही नहीं है. आयोग के ओएसडी अशोक कुमार प्रसाद भी मौजूद रहे.
लगाये थे 25 हजार जैमर : पीटी में करीब 25 हजार जैमर लगाकर सभी केंद्रों पर किसी भी तरह की डिवाइस के सिग्नल जाम कर दिये गये थे. कोई स्कालर परीक्षा न दे सकें इसके लिए हर सेंटर पर फोटोग्राफी भी करायी गयी थी. मुख्य परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में भी यह प्रक्रिया अपनायी जायेगी.
जान-बूझ कर छोड़ी परीक्षा तभी निष्कासन : बीपीएसएससी
बीपीएसएससी ने कहा कि श्री जैन बाला विश्राम बालिका प्लूस टू उच्च विद्यालय आरा तथा डीपीएस नवादा पर अभ्यर्थियों ने हंगामा किया था. अफवाह उड़ाकर परीक्षा का बहिष्कार कर दिया था. इन दोनों केंद्रों की परीक्षा निरस्त कर दी गयी थी. इनका निष्कासन कर दिया गया है.
मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को : 22 दिसंबर को हुई पीटी की परीक्षा में 495 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. 28 जनवरी को परिणाम जारी कर दिया गया था. इसमें 50072 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. मुख्य परीक्षा 26 अप्रैल को होगी.
पटना, भागलपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. इस परीक्षा में 50 हजार 72 अभ्यर्थी शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >