पटना : जब तेजस्वी को याद आया अपना पुराना प्यार और उतर गये मैदान में...

पटना : ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’पर निकलने से पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव ने अपना कमर कसना शुरू कर दिया है. तेजस्वी 23 फरवरी से बेरोजगारी यात्रा पर निकल रहे हैं पर उसके पहले शुक्रवार की शाम को वह पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने […]

पटना : ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’पर निकलने से पहले आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्मंत्री तेजस्वी यादव ने अपना कमर कसना शुरू कर दिया है. तेजस्वी 23 फरवरी से बेरोजगारी यात्रा पर निकल रहे हैं पर उसके पहले शुक्रवार की शाम को वह पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे और वहां उन्हें अपना पुराना प्यार दिखा.
पटना के वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पर बेरोजगारी हटाओ यात्रा की जायजा लेने पहुंचे आरजेडी नेता ने अपने पुराने प्यार के बारे में ट्विट किया. उन्होंने ने लिखा कि पटना के वेटनरी ग्राउंड में रविवार, 23 फरवरी को होने वाली बेरोजगारी हटाओ यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने मैदान में पहुँचा तो देखा कि वहाँ वेटनरी कॉलेज के कुछ युवा साथी क्रिकेट खेल रहे थे. अपना पुराना प्रेम ‘बॉल और बल्ला’ देखकर रहा नहीं गया और थाम लिया बल्ला.
आपको बता दें कि 23 फरवरी से ‘बेरोजगारी हटाओ यात्रा’ पर निकलेंगे और इसका शुभारंभ पटना के वेटनरी कॉलेज मैदान होगा. इस दौरान जनसभा का आयोजन होगा, जिसमें पार्टी नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य शामिल होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >