फुलवारीशरीफ : क्रिकेट खेलने के विवाद में दो गुटों में हुआ पथराव

लहियारचर गांव में तनाव पुलिस कर रही कैंप फुलवारीशरीफ : क्षेत्र के लहियार चक गांव में बुधवार की रात दो गुटों के बीच पथराव हो गया. पत्थरबाजी में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी, जनीपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर […]

लहियारचर गांव में तनाव पुलिस कर रही कैंप
फुलवारीशरीफ : क्षेत्र के लहियार चक गांव में बुधवार की रात दो गुटों के बीच पथराव हो गया. पत्थरबाजी में दोनों ओर से एक दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गये. मामले की गंभीरता को देखते हुए फुलवारी, जनीपुर थाने की पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर हालात को संभाला
एहतियात के तौर पर पुलिस कैंप कर रही है. फुलवारीशरीफ का संवेदनशील इलाका गोनपुरा पंचायत का लहियारचक गांव में दो समुदाय के लड़कों के बीच दिन में क्रिकेट खेलने को लेकर विवाद हुआ था. गांव के लड़के विकेट के लिए ईंट को खड़ा कर खेल रहे थे इसी दौरान किसी बात पर विवाद हो गया. इस दौरान मारपीट हो गयी.
इसके बाद मामला खेतों में बनाये गये अस्थायी खेल के मैदान से गांव में पहुंचा. धीरे-धीरे विवाद ने तूल पकड़ा और रात होते-होते दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गये. लड़कों के विवाद को सलटाने के बजाये कुछ शरारती तत्वों ने दोनों समुदाय में झगड़ा फसाद को बढ़ावा दिया और देखते ही देखते दोनों गुटों से पथराव होने लगा. पथराव व रोड़ेबाजी से गांव में अफरातफरी हो गयी.
इस पथराव रोड़ेबाजी में सबसे ज्यादा वे लोग चोटिल हुए जो दिन में काम करके रात में अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच किसी ने थाना को सुचना दे दिया और थानेदार रफिकुर रहमान जानीपुर थाना पुलिस के साथ भारी दल बल के साथ पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद उग्र ग्रामीणों को शांत कराया गया और कहा गया की जिसे जो शिकायत हो उसे लिखकर थाना में दिन में आकर दर्ज कराएं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >