पटना : पीपीयू में रजिस्ट्रेशन में परेशानी, बुधवार से प्रदर्शन करेंगे छात्र

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. छात्रों ने बताया कि उनका नामांकन ले लिया गया. एडमिशन अप टू डेट है, लेकिन पोर्टल पर डिटेल नहीं दिख रहा है. रजिस्ट्रेशन की तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी, पर समस्या बरकरार है. छात्रों ने बताया कि […]

पटना : पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय (पीपीयू) के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन में कई तरह की दिक्कतें आ रही हैं. छात्रों ने बताया कि उनका नामांकन ले लिया गया. एडमिशन अप टू डेट है, लेकिन पोर्टल पर डिटेल नहीं दिख रहा है.
रजिस्ट्रेशन की तिथि मंगलवार को समाप्त हो गयी, पर समस्या बरकरार है. छात्रों ने बताया कि एग्जामिनेशन कंट्रोलर फोन नहीं उठा रहे. कई छात्रों के साथ यह समस्या दिखी. छात्रों ने बिना लेट फाइन के साथ डेट बढ़ाने की मांग की. अन्यथा छात्र बुधवार से उग्र प्रदर्शन व सड़क जाम करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >