पटना : दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित को जेल

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर नाले पर दुकानदार मोहम्मद साहिल से मारपीट करने वाले आरोपित दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी की डर से फरार दीपक को रविवार की रात पुलिस ने उसके घर राजीव नगर रोड नंबर-14 से गिरफ्तार किया. पीड़ित नाले के पास दुकान […]

पटना : पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर नाले पर दुकानदार मोहम्मद साहिल से मारपीट करने वाले आरोपित दीपक कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तारी की डर से फरार दीपक को रविवार की रात पुलिस ने उसके घर राजीव नगर रोड नंबर-14 से गिरफ्तार किया. पीड़ित नाले के पास दुकान खोल कपड़े सिलने का काम करता है. पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच पैसे की लेन-देन में विवाद चल रहा था. दीपक ने पिस्टल के दम पर साहिल के साथ मारपीट की और जानलेवा हमला किया. पाटलिपुत्र थाना प्रभारी ने बताया कि साहिल पर जानलेवा हमला करने के बाद थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >