JDU नेता संजय कुमार झा की अरविंद केजरीवाल को बधाई, दे डाली बड़ी सलाह

पटना : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद बधाई देने का सिलसिला जारी है. अब जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने दिल्ली के तीसरी बार सीएम बने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. संजय कुमार झा ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के साथ नसीहत भी दी है. अरविंद केजरीवाल […]

पटना : दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार के गठन के बाद बधाई देने का सिलसिला जारी है. अब जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने दिल्ली के तीसरी बार सीएम बने अरविंद केजरीवाल को बधाई दी है. संजय कुमार झा ने अरविंद केजरीवाल को बधाई देने के साथ नसीहत भी दी है. अरविंद केजरीवाल को चुनाव प्रचार के दौरान पूर्वांचल के लोगों से किये वादे पूरा करने की अपील की है.

दरअसल, संजय कुमार झा ने ट्वीट करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल को तीसरी बार दिल्ली के सीएम पद की शपथ लेने पर बधाई दी है. साथ ही पूर्वांचल के लोगों को जरूरी सुविधाएं देने को कहा है. संजय कुमार झा ने ट्वीट में दिल्ली के संगम विहार, बुराड़ी विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा है.
खास बात ये है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जेडीयू ने भी दो सीटों पर चुनाव लड़ा था. 11 फरवरी को निकले चुनाव नतीजों में जेडीयू को बड़ा झटका लगा था. अब, संजय कुमार झा के ट्वीट से सीएम अरविंद केजरीवाल को दी गयी नसीहत के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं. माना जा रहा है कि दिल्ली में बड़ी तादाद में रहने वाले बिहार के लोगों को एकजुट करने के लिए ट्वीट किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >