पटना : लंबित परीक्षा कराने को लेकर बीटेक छात्रों का सत्याग्रह शुरू

आर्यभट्ट ज्ञान विवि के कॉलेजों का मामला पटना : तकनीकी छात्र संगठन ने शुक्रवार से गर्दनीबाग में फिर से अनिश्चितकालीन आमरण सत्याग्रह शुरू किया है. संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो गुलफराज के नेतृत्व में छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज की लंबित परीक्षा जल्द कराने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के […]

आर्यभट्ट ज्ञान विवि के कॉलेजों का मामला
पटना : तकनीकी छात्र संगठन ने शुक्रवार से गर्दनीबाग में फिर से अनिश्चितकालीन आमरण सत्याग्रह शुरू किया है. संगठन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मो गुलफराज के नेतृत्व में छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज की लंबित परीक्षा जल्द कराने की मांग कर रहे हैं.
इसके साथ ही आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के अंतर्गत गया इंजीनियरिंग कॉलेज, बुद्धा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी गया की रद्द परीक्षा की तिथि घोषित करने, विश्वविद्यालय में पुनः मूल्यांकन नियम को लागू करने, परीक्षा केंद्र पर छात्राओं के लिए सुरक्षा मुहैया कराने, आवगमन की सुगम व्यवस्था, सुरक्षित एवं सुगम परीक्षा केंद्र बनाये जाने की मांग को लेकर सत्याग्रह शुरू किया है. आमरण अनशन पर आनंद, नवीन, नीतीश, सरवन, राहुल, नीतीश, गुरुचरण, विक्की शामिल है. गुलफराज ने कहा कि आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय की दमनकारी छात्र विरोधी नीतियों की वजह से बिहार के तीन हजार छात्रों का भविष्य अधर में है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अभी तक सुध नहीं ली है.
तकनीकी छात्र संगठन तीन फरवरी से लगातार चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है. इससे पहले भी छात्रों ने एकेयू परिसर में 10 फरवरी को सत्याग्रह का आयोजन किया था, जिसमें एकेयू प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 13 फरवरी को विश्वविद्यालय प्रशासन निर्णय लेगा. लेकिन अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया. इससे छात्र मानसिक रूप से पीड़ित हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >