पटना : 17 मुखिया बर्खास्त 32 पर कसेगा शिकंजा

पटना : पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि पंचायती राज विभाग को मिलने वाली शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई भी की जाती है. इसी के तहत अभी तक राज्य के 17 पंचायतों के मुखिया को बर्खास्त किया जा चुका है. इसके अलावा कुल 32 मुखिया पर कार्रवाई चल रही है. विभाग […]

पटना : पंचायती राज विभाग के निदेशक चंद्रशेखर ने बताया कि पंचायती राज विभाग को मिलने वाली शिकायतों की जांच के बाद कार्रवाई भी की जाती है. इसी के तहत अभी तक राज्य के 17 पंचायतों के मुखिया को बर्खास्त किया जा चुका है. इसके अलावा कुल 32 मुखिया पर कार्रवाई चल रही है. विभाग की ओर से आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि मुखिया के खिलाफ राशि हस्तांतरण के मामलों से लेकर वित्तीय अनियमितता तक की शिकायत प्राप्त होती है. उन्होंने बताया कि नवादा जिले में सर्वाधिक छह मुखिया को बर्खास्त किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >