पटना : युवक ने की आत्मदाह की कोशिश, लिया हिरासत में

पटना : सीएम हाउस के सामने रविवार को युवक अभिजीत शर्मा ने आत्मदाह करने की कोशिश की. इस दौरान सुरक्षाकर्मी सकते में आ गये. उसे चारों तरफ से घेर लिया गया और उसके हाथ से ज्वलनशील सामान को छीना लिया गया. इस दौरान आवास के बाहर हड़कंप मच गयी.सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर की मानें, तो […]

पटना : सीएम हाउस के सामने रविवार को युवक अभिजीत शर्मा ने आत्मदाह करने की कोशिश की. इस दौरान सुरक्षाकर्मी सकते में आ गये. उसे चारों तरफ से घेर लिया गया और उसके हाथ से ज्वलनशील सामान को छीना लिया गया. इस दौरान आवास के बाहर हड़कंप मच गयी.सचिवालय डीएसपी राजेश प्रभाकर की मानें, तो युवक की ओर से आत्मदाह करने के बारे में उन्हें पहले से कोई जानकारी नहीं थी.
युवक का पेट और हाथ जल गया है और फिलहाल उसे गर्दनीबाग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. युवक को फिलहाल पुलिस ने हिरासत में रखा है.
हाजीपुर का अभिजीत शर्मा अपनी मौसी अर्चना की डेंगू से हुई मौत से काफी परेशान था. युवक का आरोप है कि पीएमसीएच प्रबंधन ने मौसी की बीमारी की जांच रिपोर्ट में डेंगू नहीं बताया था. लेकिन, बाद में जब वह निजी हॉस्पिटल में मौसी को लेकर गया, तो हॉस्पिटल ने बीमारी को डेंगू बताया. इलाज के क्रम में मौसी की मौत हो गयी थी. इसके लिए वह पीएमसीएच प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराते हुए पीएमसीएच के डॉक्टरों, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री पर पीरबहोर थाने में केस दर्ज करवाया था. लेकिन, आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >