पटना : छात्र का मोबाइल छीन भाग रहे चोर की पिटाई

पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित लोहिया पार्क के पास शनिवार को छात्र का मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर की लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. आरोपित चोर का नाम नीरज यादव है और वह गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर का रहने वाला है. पीड़ित छात्र अमित कुमार ने बताया कि शहर […]

पटना : कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित लोहिया पार्क के पास शनिवार को छात्र का मोबाइल छीन कर भाग रहे एक चोर की लोगों ने जम कर पिटाई कर दी. आरोपित चोर का नाम नीरज यादव है और वह गोपालपुर थाना क्षेत्र स्थित शाहपुर का रहने वाला है. पीड़ित छात्र अमित कुमार ने बताया कि शहर के हनुमान नगर में किराये के मकान में रह कर वह पढ़ाई करता है.
कोचिंग जाते बाइक पर सवार नीरज मोबाइल छीन फरार होने लगा. शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. आरोपित के साथ एक और युवक बाइक पर बैठा था जो फरार हो गया. कंकड़बाग थाना प्रभारी अतुलेश्वर प्रसाद ने बताया कि आरोपित चोर का मोबाइल व बाइक जब्त कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >