पटना :आज से रेलवे बहाली और निजीकरण के खिलाफ आंदोलन

पटना : सोमवार को चितकोहरा में आइसा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राहुल कुमार ने की. बैठक में आइसा राज्य सह सचिव व रोजगार आंदोलन के नेता आकाश कश्यप ने कहा कि 2020 का बजट छात्र विरोधी व रोजगार विरोधी है. विश्व में सबसे ज्यादा बहाली करने वाली संस्था भारतीय रेल का मजाक […]

पटना : सोमवार को चितकोहरा में आइसा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता राहुल कुमार ने की. बैठक में आइसा राज्य सह सचिव व रोजगार आंदोलन के नेता आकाश कश्यप ने कहा कि 2020 का बजट छात्र विरोधी व रोजगार विरोधी है. विश्व में सबसे ज्यादा बहाली करने वाली संस्था भारतीय रेल का मजाक बनाया गया है.
रेलवे में बहाली का तो जिक्र ही नहीं, उल्टे कॉरपोरेट के हाथ में देने की मंशा जाहिर हो रही है. 150 निजी ट्रेनों को मंजूरी भी दे दी गयी है, जो जन और छात्र हित में नहीं है. रेलवे एनटीपीसी और रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा फॉर्म भरे एक साल हो चुका है. 500-500 रुपया फीस देकर परीक्षा फॉर्म भरा गया, लेकिन परीक्षा का अता-पता नहीं है. इन तमाम छात्र विरोधी फैसले के खिलाफ मंगलवार से आंदोलन शुरू होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >