पटना : तेजस्वी संवैधानिक बातें नहीं समझते: संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सलाह दी है कि वे गठबंधन और संवैधानिक बातों को समझा करें. हमने सोचा था कि नीतीश कुमार को चाहने वाले सिर्फ हम हैं, लेकिन उन्हें चाहने वालों का काफिला निकला. जब हमने शिकायत की खुदा से, तो खुदा भी […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सलाह दी है कि वे गठबंधन और संवैधानिक बातों को समझा करें. हमने सोचा था कि नीतीश कुमार को चाहने वाले सिर्फ हम हैं, लेकिन उन्हें चाहने वालों का काफिला निकला. जब हमने शिकायत की खुदा से, तो खुदा भी उनका आशिक निकला.
साझा समझौते से चलता है गठबंधन
उन्होंने कहा कि तेजस्वी को समझना चाहिए कि गठबंधन धर्म की एक मर्यादा होती है. गठबंधन साझा समझौते से चलता है. हर एक दल को एक- दूसरे नेता पर विश्वास करना होता है. शायद यह आपके महागठबंधन में नहीं है. इसलिए आपको आश्चर्य हो रहा है कि नीतीश कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह के साथ मंच साझा क्यों किया. नीतीश कुमार जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. जदयू एनडीए का एक घटक दल है.
एनडीए के तरफ से जो भी चुनाव प्रचार या कैंपेन चलाया जाता है, उसमें जदयू शामिल होता है. जाहिर है, उसमें नीतीश कुमार शामिल होंगे. यह गठबंधन धर्म है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी को यह तमाम बातें इसलिए अच्छी नहीं लग रही होंगी क्योंकि उनके गठबंधन में कोई उन्हें नेता नहीं मानता है और सलाह भी नहीं लेता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >