पटना के जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ जांच का आदेश

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने पटना के जिला शिक्षा अधिकारी और स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं. दरअसल विभाग को कई माध्यमों से शिकायत मिली है कि पेंशन व एरियर आदि भुगतान में अनियमितता बरती जा रही है. जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव […]

पटना : शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव आरके महाजन ने पटना के जिला शिक्षा अधिकारी और स्थापना जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिये हैं. दरअसल विभाग को कई माध्यमों से शिकायत मिली है कि पेंशन व एरियर आदि भुगतान में अनियमितता बरती जा रही है. जानकारी के मुताबिक अपर मुख्य सचिव ने इस मामले की जांच उच्च शिक्षा निदेशक गिरिवर दयाल सिंह को सौंपी है. जांच रिपोर्ट एक हफ्ते में देने को कहा है. यह देखते हुए कि काफी हद तक पुख्ता शिकायतें शिक्षा विभाग को मिली हैं. खासतौर पर पेंशन वितरण को लंबे समय तक लटकाये रहने के मामले सबसे ज्यादा गंभीर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >