53 करोड़ की लागत से पाटलिपुत्र टेक्नोलाॅजी पार्क का शीघ्र होगा विस्तार : सुशील मोदी

पटना : पुराना सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बजट पूर्व परिचर्चा की दूसरी बैठक में सूचना प्राद्यौगिकी प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों से विमर्श के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से 53 करोड़ की लागत से पाटलिपुत्रा स्थित साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क आॅफ इंडिया (एसटीपीआई) […]

पटना : पुराना सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बजट पूर्व परिचर्चा की दूसरी बैठक में सूचना प्राद्यौगिकी प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों से विमर्श के बाद बिहार के उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि भारत सरकार के सहयोग से 53 करोड़ की लागत से पाटलिपुत्रा स्थित साॅफ्टवेयर टेक्नोलाॅजी पार्क आॅफ इंडिया (एसटीपीआई) के विस्तार का कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होने वाला है. इसके अलावा बिहटा में 58 एकड़ में आईटी पार्क और पटना के डाकबंगला चैराहा के पास आईटी टाॅवर के लिए जमीन चिन्ह्ति किया जा चुका है.

उन्होंने कहा कि दरभंगा और भागलपुर मे दो-दो एकड़ में 10-10 हजार वर्गफीट में एसटीपीआई का निर्माण शीघ्र प्रारंभ होगा. बिहटा में नइलेट के 15 एकड़ के परिसर में जहां प्रशिक्षण कार्य चल रहा है, वहीं नयी टेक्नोलाॅजी के और भी कोर्सेस शुरू किये जायेंगे. इसके अलावा बक्सर और मुजफ्फरपुर में एक-एक एकड़ में एक हजार प्रक्षिणार्थियों की क्षमता का टेक्नोलाॅजी व साॅफ्टवेयर प्रशिक्षण के लिए नाइलेट केंद्र का निर्माण प्रस्तावित है.

भविष्य की तकनीक को ध्यान में रख कर नाइलेट केंद्र को ही एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के तौर पर विकसित किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि पटना के बिस्कोमान टाॅवर में भी साॅफ्टवेयर डेवलपर के लिए आॅफिस की जगह उपलब्ध है. परिचर्चा में आईआईटी, बीआईटी, एनआईटी व नाइलेट के अलावा साॅफ्टवेयर व हार्डवेयर, स्टार्टअप, काॅल सेंटर, स्किल डेवलपमेंट, काॅमन सर्विस सेंटर व टेली मेडिसीन आदि के क्षेत्र में टेक्नोलाॅजी के जरिए काम करने वाले करीब दो दर्जन से अधिक लोगों ने अपने सुझाव दिये. बैठक में वित्त विभाग के प्रधान सचिव एस. सिद्धार्थ और आईटी सचिव राहुल सिंह के अलावा अन्य वरीय अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >