पटना : अपराधियों के सामने सरकारी मशीनरी फेल : तेजस्वी यादव

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर एक बार हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार में रोजाना पचास से अधिक हत्याएं हो रही हैं. सरकार कहती है कि अपराध और भ्रष्टाचार को कोई नहीं रोक सकता. सरकारी मशीनरी ने अपराधियों के सामने सरेंडर सा […]

पटना : राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर राज्य सरकार पर एक बार हमला बोला है. उन्होंने कहा है कि बिहार में रोजाना पचास से अधिक हत्याएं हो रही हैं. सरकार कहती है कि अपराध और भ्रष्टाचार को कोई नहीं रोक सकता. सरकारी मशीनरी ने अपराधियों के सामने सरेंडर सा कर दिया है.
भाजपा कर रही नफरत की राजनीति: इधर, राजद प्रदेश महासचिव भाई अरुण कुमार ने कहा कि शाइन बाग और जामिया मिलिया इलाके में शांतिपूर्ण धरने के दौरान हवाई फायरिंग की घटनाएं शर्मनाक हैं. यह भाजपा की नफरत की राजनीति का परिणाम है.यह सिलसिला अभी रुकने वाला नहीं है.
राजद का पोस्टर अटैक : रोटी कहां है
वहीं, राष्ट्रीय जनता दल ने रविवार की शाम एक बार फिर जदयू-भाजपा की एनडीए सरकार पर हमला बोला है. पोस्टर में कई सवाल उठाये गये हैं, जैसे रोटी कहा हैं? इस पोस्टर को पार्टी कार्यालय के सामने ही लगाया गया है. इसे सोशल मीडिया पर डाला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >