पटना : छह माह का दिया जाता है समय

थैंक्स मैडम, आपके कारण बेटा-पतोहू अब दे रहे खाना माता-पिता की समस्याओं के निराकरण के लिए बने ट्रिब्यूनल के कोर्ट में एक बुजुर्ग पिता ने एसडीओ को दिया धन्यवाद पटना : थैंक्स मैडम, आपके कारण बेटे व बहू ने खाना देना शुरू कर दिया है. मारपीट भी नहीं की जाती है. यह धन्यवाद 80 वर्षीय […]

थैंक्स मैडम, आपके कारण बेटा-पतोहू अब दे रहे खाना
माता-पिता की समस्याओं के निराकरण के लिए बने ट्रिब्यूनल के कोर्ट में एक बुजुर्ग पिता ने एसडीओ को दिया धन्यवाद
पटना : थैंक्स मैडम, आपके कारण बेटे व बहू ने खाना देना शुरू कर दिया है. मारपीट भी नहीं की जाती है. यह धन्यवाद 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति राजकिशोर प्रसाद ने शनिवार को पटना सदर की एसडीओ कुमारी अनुपमा सिंह को दिया. उक्त व्यक्ति एसडीएम कार्यालय में माता-पिता की समस्याओं व शिकायतों को सुनने के लिए बनाये गये ट्रिब्यूनल की कोर्ट में आये हुए थे.
उन्होंने कुछ दिनों पहले ही अपने बेटे और बहू के खिलाफ मारपीट करने व खाना नहीं देने की शिकायत की थी. इस पर एसडीएम अनुपमा सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की गयी थी. इसका नतीजा यह निकला कि बुजुर्ग को बेटे और बहू ने खाना देना शुरू कर दिया. अब उनके साथ मारपीट भी नहीं की जाती है.
ट्रिब्यूनल में एक और मारपीट का मामला पहुंचा : इसी प्रकार, चिरैयाटांड़ इलाके से लाल बाबू यादव पहुंचे थे. उन्होंने एसडीओ को बताया कि उनका बेटा व बहू घर से निकाल रहा है. प्रतिदिन मारपीट करता है और खाना भी नहीं देता है. बुजुर्ग की शिकायत को एसडीएम ने दर्ज कर बेटे व बहू को नोटिस जारी करने का आदेश दिया. एसडीएम कुमारी अनुपमा सिंह ने बताया कि माता-पिता की शिकायत मिलने के बाद नोटिस देकर बेटे-बहू को बुलाया जाता है. उन्हें पहले समझाया जाता है और अगर नहीं मानते हैं, तो कानूनी कार्रवाई की जाती है. विदित हो कि हर शनिवार को एसडीएम की अध्यक्षता में माता-पिता की समस्याएं व शिकायत को लेकर ट्रिब्यूनल का कोर्ट लगता है, जिसमें कोई भी माता-पिता अपनी शिकायत कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >