बिहार के साथ भेदभाव हुआ : तेजस्‍वी यादव

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बजट में बिहार के लिए किसी तरह का विशेष पैकेज नहीं दिया गया है. साथ ही राज्य में किसी तरह की योजना की शुरुआत करने की घोषणा नहीं की गयी. इससे स्पष्ट है कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार के साथ […]

पटना : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि इस बजट में बिहार के लिए किसी तरह का विशेष पैकेज नहीं दिया गया है. साथ ही राज्य में किसी तरह की योजना की शुरुआत करने की घोषणा नहीं की गयी. इससे स्पष्ट है कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार के साथ मोदी सरकार ने भेदभाव किया है. साथ ही उन्होंने कहा कि बजट में सरकार राजस्व और रोजगार सृजन के बारे में असफल रही है.
इससे आम आदमी की खर्च करने की क्षमता में कमी होगी. सब्सिडी घटाने से किसान और आम आदमी नाखुश हैं. इससे मंदी आयेगी. यह सरकार रेलवे, एलआइसी, बीएसएनएल व एयर इंडिया की तरह दूसरे पब्लिक सेक्टर यूनिट्स को अपने प्रिय पूंजीपतियों को औने-पौने दाम पर बेचकर भाजपा के लिए चुनावों का खर्च निकालना चाहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >