पटना : मिड डे मील कर्मियों का मानदेय 15 फीसदी बढ़ा

पटना : बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के तहत संविदा पर कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के मानदेय में 15% की वृद्धि की गयी है. सबसे कम चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के मानदेय में 1800 रुपये और सबसे अधिक एकाउंट अफसर के मानदेय में 6026 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह आदेश एक फरवरी से […]

पटना : बिहार राज्य मध्याह्न भोजन योजना समिति के तहत संविदा पर कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मचारियों के मानदेय में 15% की वृद्धि की गयी है.
सबसे कम चतुर्थ श्रेणी के कर्मियों के मानदेय में 1800 रुपये और सबसे अधिक एकाउंट अफसर के मानदेय में 6026 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. यह आदेश एक फरवरी से प्रभावी हो जायेगा. राज्य मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनोद सिंह की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है.
मानदेय में 15% वृद्धि के बाद एकाउंट अफसर और डाटा अफसर सिस्टम प्रशासक का मानदेय 49,545 रुपये हो गया है. सहायक कार्यक्रम समन्वयक और न्यूट्रीशन अफसर का मानदेय 45,206 रुपये हो गया है. चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी का मानदेय 14,800 रुपये हो गया है. इस तरह मध्याह्न भोजन में संविदा पर काम करने वाले 13 केटेगरी के करीब एक हजार कर्मचारियों और पदाधिकारियों को इसका लाभ मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >