युवक की मौत के बाद उपद्रव, 50 गाड़ियों में तोड़फोड़, दो वाहनों को फूंका, हुई फायरिंग

बाइपास पर हादसा : रामलखन पथ के पास ट्रक ने रौंदा पटना/फुलवारीशरीफ : रामलखन पथ के पास बाइपास पर गुरुवार की दाेपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परमानंद उर्फ दीपक कुमार (28 वर्ष) को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर […]

बाइपास पर हादसा : रामलखन पथ के पास ट्रक ने रौंदा
पटना/फुलवारीशरीफ : रामलखन पथ के पास बाइपास पर गुरुवार की दाेपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परमानंद उर्फ दीपक कुमार (28 वर्ष) को रौंद दिया. इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. इस दौरान गुस्साये लोगों ने करीब 50 वाहनों में तोड़फोड़ की और सिटी सर्विस बस व पिकअप में आग लगा दी. राहगीरों ने किसी तरह अपनी जान बचायी.
पूरे इलाके में दो घंटे तक अफरा-तफरी बनी रही. बवाल शांत कराने पहुंची पुलिस टीम को लोगों ने खदेड़ दिया. पुलिस पर हमला भी कर दिया. जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज किया और हवा में आठ राउंड फायरिंग की. लोगों ने भी चार राउंड हवाई फायरिंग की. दोनों तरफ से फायरिंग होने पर भीड़ वहां से हट गयी. हालांकि, फायरिंग में किसी को गोली नहीं लगी है. वहीं पुलिस ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है. आक्रोशित लोगों ने मीडियाकर्मियों को भी पीटा और कैमरा तोड़ दिया.
50 गाड़ियों में तोड़फोड़, दो घंटे तक रही अफरा-तफरी
जहां युवक की हुई मौत, वहीं दो साल पहले पिता की भी हादसे में गयी थी जान
रामलखन पथ के पास बाइपास पर जहां दीपक की मौत हुई है, वहीं पर दो साल पहले उसके पिता की भी मौत हादसे में हुई थी. उसके पिता चिरैयाटांड़ स्थित बैद्यनाथ फार्मा कंपनी से ड्यूटी करके लौट रहे थे, तभी हादसे में उनकी मौत हो गयी थी. वहीं, दीपक होम पाइप बनाने वाली फैक्टरी में काम करता था. वह गुरुवार को काम से घर लौट रहा था, तभी ट्रक ने रौंद दिया.
दो प्राथमिकियां दर्ज, चार लोग हुए गिरफ्तार
सड़क हादसे, उपद्रव और फायरिंग के मामले में दो एफआइआर की गयी है. कंकड़बाग पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. अन्य लोगों की पहचान व छापेमारी की जा रही है. तनाव के मद्देनजर बाइपास पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >