पटना : ट्रकों की लंबी कतार के कारण लगा जाम

जेपी सेतु से सेंट माइकल तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार जाम में एंबुलेंस भी फंसे स्कूली बच्चे भी हुए परेशान पटना : दानापुर कैंट से जेपी सेतु और आगे सेंट माइकल तक बुधवार को घंटों जाम लगा रहा. जाम की वजह जेपी सेतु से निकलने वाले भारी ट्रक रहे. ट्रकों की संख्या बहुत […]

जेपी सेतु से सेंट माइकल तक वाहनों की लगी रही लंबी कतार
जाम में एंबुलेंस भी फंसे स्कूली बच्चे भी हुए परेशान
पटना : दानापुर कैंट से जेपी सेतु और आगे सेंट माइकल तक बुधवार को घंटों जाम लगा रहा. जाम की वजह जेपी सेतु से निकलने वाले भारी ट्रक रहे. ट्रकों की संख्या बहुत बढ़ जाने के कारण मंगलवार रात दस बजे से बुधवार सुबह छह बजे तक निर्धारित आठ घंटे की अवधि में वे जेपी सेतु पार नहीं कर पाये.
इसके कारण उनकी लंबी कतार लग गयी, जो दानापुर कैंट से शुरू होकर जेपी सेतु एप्रोच पथ के मुहाने तक पहुंच गयी थी. सुबह नौ बजे पीक आवर शुरू होते ही वाहनों का दबाव बढ़ने से उनका निकलना बेहद मुश्किल हो गया. दानापुर की ओर जाने वाले मार्ग पर आवागमन बाधित होने से बांकीपुर दीघा सड़क पर वाहनों की कतार लगने लगी और यह दीघा बाजार और सेंट माइकल स्कूल के सामने तक पहुंच गयी.
स्कूल आने-जाने वाले बच्चे भी रहे परेशान : जाम के कारण आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे परेशान रहे. जाम से निकलने में स्कूली वाहनों को घंटों लग गये. कई जगह मरीज लिये एंबुलेस भी फंसे दिखे. दीघा बाजार के पास सब्जी ढोने वाले वाहन भी फंसे रहे. दफ्तर आने-जाने वाले ज्यादातर लोग इसके कारण देर से कार्यालय पहुंचे. मुख्य सड़क के बंद होने का असर लिंक रोड पर भी पड़ा और जाम लग गयी.
जाम छुड़ाने के लिए कहीं-कहीं ट्रैफिक पुलिसकर्मी प्रयासरत दिखे, इसके बावजूद आवागमन दोपहर दो-तीन बजे के बाद ही सामान्य हो सका. विदित हो कि जब से महात्मा गांधी सेतु से निर्माण सामग्री से लदे भारी वाहनों के आवागमन को रोका गया है और उन्हें जेपी सेतु से पार कराया जा रहा है. ऐसे में इस क्षेत्र में कमोवेश हर दिन जाम लग रहा है.
बेली रोड, अशोक राजपथ, बाइपास और कंकड़बाग मेन रोड भी रहा जाम
बेली रोड, अशोक राजपथ, बाइपास और कंकड़बाग मेन रोड पर भी बुधवार को बार-बार जाम लगता रहा. बेली रोड में सुबह 10 से 12 के पीक आवर और दोपहर एक बजे माउंट कार्मेल की छुुट्टी के समय जाम का अधिक प्रभाव देखा गया जबकि अशोक राजपथ और गांधी मैदान सर्किल में दोपहर एक से तीन के बीच और शाम में पांच से सात के बीच बार-बार जाम लगा. कंकड़बाग मेन रोड में शाम पांच से आठ के बीच वाहनों का लोड अधिक दिखा और बार-बार जाम लगता रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >