पटना : गेट एक फरवरी से, शामिल होंगे 8.6 लाख परीक्षार्थी

पटना : ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एक, दो, आठ और नौ फरवरी को आयोजित होगा. टेस्ट दो शिफ्टों में होगा. पहला शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा शिफ्ट 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा. इसमें करीब 8.6 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. गेट का रिजल्ट 16 मार्च को जारी […]

पटना : ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एक, दो, आठ और नौ फरवरी को आयोजित होगा. टेस्ट दो शिफ्टों में होगा. पहला शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरा शिफ्ट 2:30 से शाम 5:30 बजे तक होगा. इसमें करीब 8.6 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे. गेट का रिजल्ट 16 मार्च को जारी होगा. परीक्षा के दौरान फिजिकल कैलकुलेटर, मोबाइल फोन, घड़ी आदि ले जाने पर रोक है. इस बार बायो-मेडिकल इंजीनियरिंग (बीएम) का पेपर पहली बार गेट परीक्षा में शामिल किया जा रहा है.
सबसे अधिक मेकैनिकल इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स होंगे शामिल : गेट का आयोजन आइआइटी दिल्ली कर रहा है. यह सिविल और मेकैनिकल इंजीनियरिंग पेपर दो सत्रों में होगा. कुल 25 विषयों के पेपर एक-एक सत्र में आयोजित होंगे. इस बार सबसे ज्यादा आवेदन 1,71,432 मकैनिकल इंजीनियरिंग से आये हैं और सबसे कम आवेदन 1,750 इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन से आये हैं. बायोमेडिकल इंजीनियरिंग पहली बार गेट परीक्षा में शामिल की गयी है. इसके लिए 2,229 आवेदन आये हैं.
गेट 2020 के कुछ पेपर कई सेशन में होंगे, लेकिन कैंडिडेट को किसी एक ही सेशन में बैठने की अनुमति दी गयी है. गेट 2020 ऑनलाइन कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट होगा. सवाल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखेंगे. एग्जाम में स्क्रीन पर वर्चुअल साइंटिफिक कैलकुलेटर दिखेगा. किसी रफ काम के लिए एक पैड कैंडिडेट्स को दिया जायेगा. स्क्रिबल पैड प्रयोग करने से पहले अपना नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर लिखना होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >