भड़काऊ भाषण देने के आरोपी शरजील पर राजद्रोह के मुकदमे एवं गिरफ्तारी पर कन्हैया ने दी ये प्रतिक्र‍िया

पटना : जेएनयू के रिसर्च छात्र शरजील इमाम पर राजद्रोह के मुकदमे और गिरफ्तारी परजवाहरलाल नेहरूयूनिवर्सिटी छात्रसंघकेपूर्व अध्यक्षकन्हैया कुमार ने अपनी प्रतिक्र‍िया देते हुए एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कन्हैया कुमार ने शरजील इमाम के भड़काऊ स्पीच पर कहा किवेशरजीलके भाषण का समर्थन नहीं करते है, पर देशद्रोह के मुकदमे के गलत इस्तेमाल […]

पटना : जेएनयू के रिसर्च छात्र शरजील इमाम पर राजद्रोह के मुकदमे और गिरफ्तारी परजवाहरलाल नेहरूयूनिवर्सिटी छात्रसंघकेपूर्व अध्यक्षकन्हैया कुमार ने अपनी प्रतिक्र‍िया देते हुए एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है. कन्हैया कुमार ने शरजील इमाम के भड़काऊ स्पीच पर कहा किवेशरजीलके भाषण का समर्थन नहीं करते है, पर देशद्रोह के मुकदमे के गलत इस्तेमाल पर सवाल करना जरूरी है.


कन्हैया कुमार ने कहा कि शरजील इमाम से हमारा मतभेद है, लेकिन राजद्रोह के कानून को हल्के में लिया जा रहा है. कन्हैया ने कहा कि निलंबित डीएसपी देवेंद्र सिंह पर राजद्रोह का मुकदमा दर्ज नहीं होता है, जिसका संबंध आतंकियों से था. कन्हैया ने आगे कहा कि दिल्ली चुनाव में मुद्दा भटकाने के लिए शरजील का केस कराया गया. आज कई जगहों पर बेवजह देशद्रोह का केस किया जा रहा हैऔर देशद्रोह की धाराएं लगायी जा रही हैं. शरजील अगर देशद्रोही है तो वो साबित करे. मुझ पर भी देशद्रोह का मुकदमा चलाया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >